वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में आज कलेक्टेªट सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित।
कासगंज: आज मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए गुरू गोविन्द सिंह जी के साहिबजादे बाबा जोराबर सिंह जी और साहिबजादा बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस को समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।
तद्क्रम में इस पवित्र अवसर पर में आयोजित कार्यक्रम में मा.मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सम्मिलित हुए। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा0 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सजीव प्रसारण को देखा व सुना गया। जनपद कासगंज के आठ बच्चों को प्रतीक चिन्ह व चाकलेट देकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय फरीदनगर, कासगंज के बालक अरविन्द को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में 200 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल, कम्पोजिट विद्यालय, नमैनी की बालिका तन्वी पुण्ढीर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में लम्बी कूद में कास्य पदक, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, कलियानपुर की बालिका वर्षा को सत्यमेव जयते यूएसए द्वारा बाल दिवस पर रू0 2100 से सम्मानित, बालिका करीना जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में 400 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम स्थान, बालिका श्वेता जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में 600 मीटर बालिका दौड़ में प्रथम स्थान एवं आंगनबाड़ी केन्द्र मौजमपुर के बालक अभी व कनक एवं प्रियांशू को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों को शील्ड व उपहार देकर पुरूस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी/समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे
