फर्रुखाबाद: सुशासन सप्ताह के तहत अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर विचार गोष्ठी व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 दिसम्बर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “सुशासन दिवस” पर विचार गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा माननीय सांसद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत एवं जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, विचारों एवं सुशासन की अवधारणा पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने अटल जी को एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील नेता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रबल समर्थक के रूप में स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्य सुशासन दिवस समारोह का सीधा प्रसारण भी देखा गया। इसके उपरांत विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सुशासन एवं अटल जी के विचारों पर आधारित भाषण एवं प्रस्तुतियां दी गईं।

सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता, एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

भाषण प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम पुरस्कार: निवेदिता अवस्थी, बद्री विशाल पी.जी. कॉलेज, फर्रुखाबाद (₹10,000)

द्वितीय पुरस्कार: शिवम कुमार, एल.वाई. डिग्री कॉलेज, कायमगंज (₹5,000)

तृतीय पुरस्कार: आदित्य रतन शाक्य, मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय, निनौआ, फर्रुखाबाद (₹2,500)

एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम पुरस्कार: निवेदिता अवस्थी, बद्री विशाल पी.जी. कॉलेज, फर्रुखाबाद (₹10,000)

द्वितीय पुरस्कार: पल्लवी अग्निहोत्री, दयानंद इंटर कॉलेज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद (₹5,000)

तृतीय पुरस्कार: कु. मंजू, नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज, श्योगनपुर, फर्रुखाबाद (₹2,500)

निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेता

प्रथम पुरस्कार: आदेश कुमार, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज, रोशनाबाद, फर्रुखाबाद (₹5,000)

द्वितीय पुरस्कार: दिव्या श्रीवास्तव, कन्या विद्यापीठ इंटर कॉलेज, कायमगंज (₹3,000)

तृतीय पुरस्कार: कामिनी महीयसी, महादेवी वर्मा राजकीय इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ (₹2,000)

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्री श्याम कुमार तिवारी, पी.डी. डी.आर.डी.ए., जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन आधारित विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।