फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 दिसंबर 2025 दिन मंगलवार को फतेहगढ़ स्थित स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के मध्य एक रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में मंडल अध्यक्षों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला पदाधिकारियों की टीम को तीन विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की।
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि पूरे जनपद में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन 25 दिसंबर 2025 को होगा। उन्होंने बताया कि इस खेल महोत्सव में जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। पूरे जनपद में सांसद खेल महोत्सव को लेकर उत्साह है और समापन अवसर पर विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में आज जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किया गया है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती के अवसर पर सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन किया जाएगा, जिसमें जनपद के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
अभियान के संयोजक जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित ने जानकारी दी कि 14 दिसंबर से प्रारंभ हुए खेल महोत्सव को 25 दिसंबर को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों को जनपद स्तर से आगे मंडल और प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रिशिपाल सिसोदिया, शमशाबाद पंचायत पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला मंत्री गोपाल राठौर, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. प्रभात अवस्थी, अभय कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल, कायमगंज नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दुबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, अंकित गुप्ता, कायमगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, कपिल मंडल अध्यक्ष निर्मल शाक्य, अनुज राजपूत, धीरेंद्र वर्मा, डॉ. उदय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
