जौनपुर /गरियाँव ग्राम :लालता प्रसाद मौर्य जी की पुण्य स्मृति में डिग्निटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन एवं शांति नंदन बौद्ध वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जौनपुर :आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को ग्राम गरियाँव, जनपद जौनपुर में स्मृतिशेष स्वर्गीय श्री लालता प्रसाद मौर्य जी की पुण्य स्मृति में डिग्निटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन एवं शांति नंदन बौद्ध वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व डिग्निटी ऑफ लाइफ फाउंडेशन के निदेशक श्री उदय भान मौर्य ने किया। कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जन अधिकार पार्टी के मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष श्री महेश चंद्र मौर्य, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गरियाँव के शाखा प्रबंधक श्री आलोक कुमार मौर्य, जमुना देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार मौर्य अपनी धर्मपत्नी सहित, एस. के. मॉडर्न इंटर कॉलेज, सेमरी (जंघई) के प्रधानाचार्य श्री रमाकांत मौर्य, डॉ. चंद्रभान मौर्य, यूनानी चिकित्सक श्री विशाल मौर्य, मौर्य समाज मुंगरा बादशाहपुर के अध्यक्ष श्री अच्छे लाल मौर्य, प्रवक्ता डॉ. राहुल मौर्य, आनंद कुमार मौर्य एवं अवनीश मौर्य के कर-कमलों द्वारा कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुराग मौर्य, विजय कुमार मौर्य सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।