बरेली – आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सेक्टर अध्यक्ष के परिवार पर दबंगों ने किया हमला, पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर। बरेली/आंवला – बरेली जनपद के थाना बिशारतगंज क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी कांशीराम (भीमआर्मी) के सेक्टर अध्यक्ष के परिवार पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है जिसमें हमलावरों ने सेक्टर अध्यक्ष के घर में घुसकर परिवार के लोगों पर हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर लाखों रूपए के सामान की तोड़फोड़ कर डाली। आपको बता दें थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर के रहने वाले विनोद सागर आजाद समाज पार्टी कांशीराम (भीम आर्मी) 123 बिथरी चैनपुर विधानसभा सेक्टर अध्यक्ष हैं आरोप है कि दिनांक 15/12/2025 को गांव के ही राजकुमार के इशारे पर उसके साथ रहने वाले गुर्गों ने उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया जिसमें उनके परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हुए हुए हैं। हमलावरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के सामान की तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि घटना वाले दिन ही उनकी माता जी नन्हीं देवी ने थाना बिशारतगंज पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी। जिस पर थाना पुलिस ने कहा आपकी एफआईआर दर्ज की जा रही है आप अपने पक्ष के घायल लोगों का मेडीकल करवाइये। सेक्टर अध्यक्ष का आरोप है कि आज घटना को हुऐ पांचवां दिन है बिशारतगंज पुलिस द्वारा उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है जबकि उन्होंने अपने परिवार के घायल लोगों की ब्लाक स्तरीय मेडिकल रिपोर्ट से लेकर जिला स्तरीय मेडिकल रिपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दी। आरोप है थाना पुलिस ने भेदभाव करते हुए विपक्षी की रिपोर्ट दर्ज कर ली पांचवें दिन भी उनको एफआईआर की कापी नहीं दी गई है।रिपोर्टर परशुराम वर्मा
बरेली – आजाद समाज पार्टी कांशीराम के सेक्टर अध्यक्ष के परिवार पर दबंगों ने किया हमला, पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर।
