फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में की गई।
कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 341/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकाश में आए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
शिवम उर्फ कल्लू पुत्र देशराज, निवासी अंबेडकर कॉलोनी भोलेपुर, कोतवाली फतेहगढ़, हिमांशु पुत्र श्याम पाल, निवासी राजन नगला भोलेपुर, कोतवाली फतेहगढ़, नवीन पुत्र श्याम सिंह, निवासी नलकूप कॉलोनी धन्सुआ, कोतवाली फतेहगढ़
घटना का विवरण
दिनांक 14 दिसंबर 2025 की शाम लोको रोड पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की गई। जब पीड़िता के मामा ने इसका विरोध किया तो अभियुक्तों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली फतेहगढ़ पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई, जिसमें तीनों अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
पूछताछ व बरामदगी
पुलिस पूछताछ में तीनों अभियुक्तों ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए गलती की माफी मांगी तथा आगे की सफाई माननीय न्यायालय में देने की बात कही। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UP76AW3470 बरामद की गई, जिसे 28,000 रुपये के चालान के साथ सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री रणविजय सिंह, उप निरीक्षक श्री मुकेश कुमार बाजपेई, हेड कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस प्रशासन नारी सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
