पीलीभीत: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरूआत।

पीलीभीत/बिलसंडा: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा के अटल सभागार में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनान्तर्गत के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पीलीभीत के जिलाधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी रहे। जिन्होंने प्रधानों, बीबीसी सदस्यों, सचिवों, आशा बहनों, आदि को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। तथा उन सभी को घर घर तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।इस कार्यक्रम के दौरान जरूरत मंदों को कंबल वितरण भी किया गया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी नागेन्द्र पांडेय,बीडिओ अमित कुमार शुक्ला, कुंवर महीप सिंह चंदेल,एडियो बिलसंडा, चेयरमैन डीके गुप्ता,जेई बिलसंडा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे।