कासगंज : ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया

विकास खंड अमांपुर की ग्राम पंचायत थरा चीतरा में मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से संबंधित ग्राम वासियों को विस्तृत जानकारी दी गई। तथा ग्राम पंचायत में फैमिली आईडी बनाये जाने के बारे में भी जानकारी दी गयी। ग्राम चौपाल समापन के बाद

नगर पंचायत अमांपुर की गौशाला रानामऊ का निरीक्षण किया गया निरिक्षण के समय उपसिथत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गौ आश्रम में संरक्षित गोवंशों को प्रतिदिन हरा चारा, भूसा, दाना तथा पीने हेतु स्वच्छ एवं ताजा पानी दिया जाए एवं गोवंशों की नियमित रूप से देखभाल की जाए तथा गौवंश आश्रय की नियमित रूप से साफ सफाई की जाए