बरेली – ब्लॉक भोजीपुरा के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बरेली – ब्लॉक भोजीपुरा के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गत वर्षों की भांति सत्र 2025 -26 की ब्लॉक भोजीपुरा की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हांडा पब्लिक स्कूल मॉडर्न विलेज बरेली के प्रांगण में संपन्न हुई, कार्यक्रम का शुभारंभ भोजीपुरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री विवेक शर्मा एवं हांडा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती दमयंती कौशिक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कंपोजिट उच्च प्रा0 विद्यालय बिल्बा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई साथ ही प्राथमिक विद्यालय पिपरिया की छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत किए गए।खेलों का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भोजीपुरा एवं प्रधानाचार्य श्रीमती दमयंती कौशिक द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। कार्यक्रम में अध्यापिकाओं द्वारा उत्कृष्ट रंगोली बनाई गई।खेलों में छात्र छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया एवं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।अवंतिका यादव कंपोजिट उच्च प्रा0 विद्यालय बिल्बा एवं मोहम्मद उमर कंपोजिट विद्यालय लक्ष्मीयांपुर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खेल चैंपियनशिप प्राप्त की गई।कार्यक्रम के समापन में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं बच्चों को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं हेतु खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।कार्यक्रम के आयोजन में हांडा पब्लिक स्कूल के श्री ललित पंत व ब्लॉक के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं एवं खेल अनुदेशकों का विशेष सहयोग रहा।