बरेली में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद अत्यधिक ठंड और घने कोहरे के कारण अवकाश घोषित।

बरेली के जिलाधिकारी ने अत्यधिक ठंड और घने कोहरे को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह अवकाश 18 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार, जनपद में संचालित सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त अशासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालय इस आदेश के दायरे में आएंगे। हालांकि, यदि किसी विद्यालय में पहले से कोई परीक्षा निर्धारित है, तो वह यथावत संपन्न होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि इस अवधि में कोई विद्यालय खुला पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस आदेश के मद्देनजर, रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को पत्र भेजकर अवकाश की सूचना दी है।