फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 दिसंबर 2025 थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत सातनपुर मंडी में लेवर का कार्य करने वाले एक दंपति का लगभग डेढ़ वर्ष का बच्चा खेलते-खेलते अचानक गुम हो गया। घटना से परिजन अत्यंत चिंतित हो उठे और बच्चे के पिता द्वारा तत्काल थाना कादरीगेट में सूचना दी गई।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई की गई। थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन कर संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने मंडी परिसर, आसपास के इलाकों और आने-जाने वाले रास्तों पर सतर्कता के साथ तलाशी अभियान चलाया।
लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र 09 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया और उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सुरक्षित देखकर परिजनों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी।
पुलिस की इस मानवीय, संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। बच्ची के परिजनों सहित मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस टीम की कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह घटना पुलिस की सजगता और आमजन की सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने समय रहते एक परिवार की बड़ी चिंता को समाप्त किया।
