फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 को एंटी रोमियो स्क्वाड थाना मऊदरवाजा द्वारा मिशन शक्ति अभियान (पांचवां चरण) के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान क्षेत्र में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई।

एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को समाज में आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं के विरुद्ध बिना भय के आवाज उठाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम द्वारा यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।