फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में कानून-व्यवस्था व अभियानों को लेकर डीआईजी कानपुर रेंज की महत्वपूर्ण गोष्ठी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 दिसम्बर 2025 पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ मिशन शक्ति अभियान, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, जनशिकायतों के प्रभावी समाधान, साइबर अपराध नियंत्रण अभियान तथा IGRS प्रकरणों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

डीआईजी कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखते हुए आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सतर्कता बढ़ाने तथा जनजागरूकता अभियान को व्यापक रूप देने के निर्देश दिए गए।

गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने, IGRS पर प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने तथा थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए।