फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 दिसम्बर 2025 जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने देर रात बड़े पैमाने पर तैनातियों में बदलाव किया। जारी आदेशों में कई उपनिरीक्षकों एवं प्रभारी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सूत्रों के मुताबिक, तबादला सूची में उन अधिकारियों को प्रमुखता दी गई है जिनके कार्यकुशलता और अनुशासन को बेहतर माना गया है। इस फेरबदल को जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने वाला कदम बताया जा रहा है।
तबादला सूची में प्रमुख बदलाव
शहर कोतवाल राजीव पाण्डेय को थानाध्यक्ष मेरापुर बनाया गया। अजय कुमार, पूर्व थानाध्यक्ष मेरापुर, अब थानाध्यक्ष मऊदरवाजा बनाए गए। सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी दर्शन सिंह को शहर कोतवाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। खुदागंज चौकी प्रभारी शिव कुमार को सेंट्रल जेल चौकी का प्रभार सौंपा गया।आवास विकास चौकी प्रभारी अनिल कुमार अब खुदागंज चौकी के नए इंचार्ज होंगे। रेलवे रोड चौकी प्रभारी राहुल कुमार को अमृतपुर चौकी (थाना अमृतपुर) की कमान मिली। दरोगा दीपक कुमार, जो शमशाबाद में तैनात थे, उन्हें आवास विकास चौकी (थाना कादरी गेट) का प्रभारी बनाया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इन स्थानांतरणों को सक्रिय, संवेदनशील और जिम्मेदार अधिकारियों को अहम पदों पर लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। उम्मीद है कि नई तैनातियां जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाते हुए अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
जनपद में पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को कानून- व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
