फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 फतेहगढ़ अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुभाष पुत्र केशराम, निवासी ग्राम गडरियन नगला चिलसरा, थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़।
बरामदगी
01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोका और उसकी तलाशी के दौरान अवैध असलहा बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्त सुभाष ने बताया कि वह उक्त तमंचा अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखता था। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी की मांग भी की।
बरामदगी के आधार पर थाना शमसाबाद में मु0अ0सं0 237/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1 मामला—मु0अ0सं0 237/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष रमेश सिंह, उ0नि0 नरेश चन्द्र, का0 मोमराज, का0 अर्जुन सिंह, का0 सोहित कसाना, का0 तरुण कुमार, का0 नवीन कुमार
थाना शमसाबाद पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
