फर्रुखाबाद: 10 वर्षीय मासूम आशुतोष लापता, परिजन परेशान – पुलिस ने की खोज में मदद की अपील।

फर्रुखाबाद:(द। द दस्तक 24 न्यूज़) 11 दिसम्बर 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र ग्राम कोरीखेड़ा से एक 10 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशुतोष पुत्र चन्द्र प्रकाश, निवासी कोरीखेड़ा, दिनांक 10 दिसंबर 2025 की शाम लगभग 5:30 बजे से लापता है। परिवार और पुलिस उसकी लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

लापता बच्चे की लंबाई लगभग 4 फीट 6 इंच, रंग सांवला है। घटना के समय उसने लाल रंग का कोट, नीली बनियान और लाल हवाई चप्पल पहनी हुई थी। परिवार ने आशंका जताई है कि बच्चा रास्ता भटक गया होगा, इसलिए लोगों से उसे सुरक्षित वापस लाने में मदद की अपील की जा रही है।

थाना जहानगंज पुलिस, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सहित पुलिस टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है।

यदि किसी व्यक्ति को बच्चा दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें—

संपर्क नंबर:

📞 9454401451 — क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद

📞 9454403322 — प्रभारी निरीक्षक, थाना जहानगंज

📞 9719342023 — हल्का प्रभारी, रामबाबू

📞 9453456502 — चन्द्र प्रकाश (पिता)

परिवार का रो–रोकर बुरा हाल है और सभी लोग आशुतोष की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बच्चे की तलाश के लिए सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं।

आपकी छोटी सी जानकारी आशुतोष को उसके परिवार तक वापस पहुंचा सकती है।