फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला सुरक्षा विशेष दल थाना राजेपुर द्वारा मिशन शक्ति अभियान “5.0” के अंतर्गत आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने क्षेत्र में जाकर बालिकाओं एवं महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उन्हें महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया। टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे बिना संकोच सरकारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।
जागरूकता कार्यक्रम में 1090 (वीमेन पावर लाइन), 112 (आपात सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी साझा की गई।
महिला सुरक्षा विशेष दल ने बालिकाओं से निर्भीक होकर अपनी समस्याएं साझा करने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति बढ़ती जागरूकता के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावशाली कदम बताया।
