फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 माननीय सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत स्व० ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के तहत आज कुल चार मैच खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
पहला मैच
पहला मुकाबला विनीत श्री एवं भट्टा चंद्रावती इंटर कॉलेज, करनपुर के मध्य खेला गया। मैच का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख राजेपुर पल्लव सोमवंशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
टॉस जीतकर विनीत श्री ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 128 रन पर 9 विकेट खो दिए। टीम की ओर से सुमित ने 29 रन और मोनू ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में विरोधी टीम की ओर से प्रिंस और रितिक ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भट्टा चंद्रावती इंटर कॉलेज की टीम 95 रन ही बना सकी। इस प्रकार विनीत श्री ने 33 रनों से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच
दूसरा मुकाबला द रिंग कायमगंज एवं नगला मोती (मोहम्मदाबाद) के बीच खेला गया। द रिंग कायमगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 90 रन बनाए। इसमें आयुष ने 33 रन और सुमित ने 15 रन का योगदान दिया।
नगला मोती की ओर से प्रशांत ने 2 विकेट (13 रन देकर) और सचिन ने 10 रन देकर विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नगला मोती टीम ने 7.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 91 रन बनाते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से प्रशांत ने 27 रन, लवकुश ने 24 रन तथा जॉनसन ने 18 रन बनाए।
तीसरा मैच
तीसरा मैच स्टेडियम-41 फतेहगढ़ एवं खानपुर के मध्य खेला गया। स्टेडियम-41 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 91 रन बनाए। सुमित ने 26 रन, फौजी ने 18 रन और देवांश ने 16 रन का योगदान दिया।
खानपुर की ओर से चुलबुल, अनुभव, अजीत और राजवीर ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए खानपुर की टीम ने 8.3 ओवर में 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें राकेश की शानदार 54 रनों की पारी निर्णायक रही, जबकि मानिक ने 19 रन बनाए।
चौथा मैच
दिन का चौथा मुकाबला सी०पी० विद्या निकेतन, कंपिल एवं नगला धारा के बीच खेला गया। सी०पी० विद्या निकेतन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 100 रन बनाए। टीम की ओर से कृष्णा ने 5 छक्कों की मदद से 43 रन और सुमित ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में मयंक और विनय ने विकेट प्राप्त किए।
नगला धारा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.1 ओवर में 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से हिमांशु यादव ने 32 रन, जानू ने 17 रन और मयंक ने 13 रन बनाए।
आज के मैचों में अंपायरिंग मुहम्मद अहमद खान एवं चुनकर मिश्रा ने की, जबकि स्कोरिंग सुहानी राठौर द्वारा की गई। प्रतियोगिता के दौरान अमरदीप दीक्षित (नोडल अधिकारी, सांसद खेल स्पर्धा), कुलदीप यादव, अतीत यादव सहित स्टेडियम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
