फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्देश्य युवाओं को अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान कर रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जोड़ना रहा।
मेले में कुल 05 प्रतिष्ठित कंपनियों/संस्थानों ने प्रतिभाग किया। 152 रिक्तियों के सापेक्ष 36 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के उपरांत कुल 28 अभ्यर्थियों का शिक्षु (अप्रेंटिस) प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया।
चयन विवरण इस प्रकार है—
1. नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद – 07
2. रामा ट्रेडर्स, मसेनी चौराहा, फर्रुखाबाद – 01
3. शुभम होंडा, अमृतपुर, फर्रुखाबाद – 12
4. लेंसकार्ट सॉल्यूशन प्रा. लि., गुरुग्राम, हरियाणा – 05
5. UPPCI (ग्रामीण), भोलेपुर फतेहगढ़, फर्रुखाबाद – 03
मेले की व्यवस्थाओं में बृजेश कुमार (कार्यदेशक), सुनील कुमार (प्लेसमेंट प्रभारी), रंजीत कुमार सुमन (अप्रेंटिस प्रभारी), विजेन्द्र सिंह, राजकिशोर महतो सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान के प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में ऐसे अवसरों के माध्यम से युवाओं को अधिकाधिक लाभान्वित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
