फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 दिसंबर 2025 जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को थाना कमालगंज पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
पुलिस कर्मियों ने स्टेशन पर मौजूद महिलाओं और किशोरियों को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महिला हेल्पलाइन 181, डायल 112, पुलिस हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
इस दौरान महिलाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में वे बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर शिकायत पर त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे स्टेशन पर चलाए गए इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सजग बनाना रहा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और इसे महिला सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
