जिला मुख्यालय पर कासगंज जिला गंगा समिति की बैठक के तत्वाधान में, श्री वीरेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जलवायु परिवर्तन की कार्यशाला का आयोजन किया गया

8 दिसंबर 2025 को जिला मुख्यालय पर कासगंज जिला गंगा समिति की बैठक के तत्वाधान में, श्री वीरेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जलवायु परिवर्तन की कार्यशाला का आयोजन किया गया l
जिसमें डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया से जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञों ने विभिन्न विभागों से आए हुए अधिकारियों को जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों और उनसे होने वाले नुकसान से बचने के लिए सम्भावित उपायों पर जागरूकता लाने हेतु चर्चा की गई l सौरभ भारद्वाज निदेशक जलवायू परिवर्तन डब्लू डब्लू एफ इंडिया ने लोगों को समझाया और विभागों के हिसाब से बताया कि कासगंज जिले में कैसे प्रभाव पड रहा है और इस प्रभावों से बचने की संस्तुतियों को क्रमवार समझाया l अर्जित मिश्रा सह निदेशक आद्र भूमि एवं नदियाँ नई दिल्ली ने जिले में जल संसाधनों पर पड़ने वाले प्रभावों एवं 50000 किसानों के साथ मिलकर उन्नत खेती की पद्धतियों और तालाबों के रख रखाव हेतु बताया l
कई विभागों से लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे और उन पर विशेषज्ञों ने चर्चा करी l
कार्यशाला का समापन मुख्य विकास अधिकारी कासगंज के द्वारा किया गया l जिसमें बताया की जिला प्रशासन जलवायु परिवर्तन की संस्तुतियों में सहयोग करने के लिए तैयार है l
कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, शहरी अर्बन विभाग, वन विभाग जिला गंगा समिति के गणमान्य लोग और डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया की टीम उपस्थिति रही l
कृषि के क्षेत्र में गेहूं की फसल के लिए जलवायु- आधारित उपायों हेतु क्रमवार चर्चा की गई
। जिससे कमांड क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा जो इस रबी सीजन के दौरान गेहूं की फसल बो रहे हैं। उद्देश्य है कि किसानों को मृदा स्वास्थ्य में सुधार करते हुए सिंचाई जल उपयोग दक्षता में सुधार करने में मदद करना है।