गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) स्वर्गीय अरविन्द गिरी आल इंडिया फ़ुटवाल टूनामेंट का उद्घाटन मैच रविवार को गोला पब्लिक इंटर कॉलेज में स्थित राजेन्द्र गिरी स्टेडियम में बहराइच और गोला के मध्य खेला गया जिसमें गोला 1-0 से विजयी रहा।
पब्लिक इण्टर कॉलेज में स्थित राजेन्द्र गिरि स्टेडियम में 7 दिवसीय आल इण्डिया फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने फीता काटकर किया। गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का माल्यार्पण व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। मैच की शुरूआत होने से पहले राष्ट्रगान हुआ उसके बाद मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट में विभिन्न प्रदेशों से आने वाली टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
टूर्नामेंट के आयोजक गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने बताया कि उनके पिताजी स्वर्गीय अरविन्द गिरी फुटवाल के खिलाड़ी थे उन्हीं की स्मृति में आल इंडिया फ़ुटवाल टूनामेंट कराया जा रहा है। टूर्नामेंट में विभिन्न प्रदेशों से 14 टीमें प्रतिभाग कर रही है जिसमें महाराष्ट्र,पंजाब, जम्मू कश्मीर,बिहार,कुशीनगर,दिल्ली, पश्चिम बंगाल,नेपाल, मध्य प्रदेश, बहराइच,लखनऊ,बलिया,गोला की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
फ़ुटवाल टूनामेंट में पूर्व खिलाड़ी मधुसूदन गिरी, अजय गिरी उर्फ सफल्लू भैया, धर्मेन्द्र गिरी उर्फ मोंटी भैया, विधानसभा संयोजक अवधेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, सत्य प्रकाश अग्रवाल, राम गुलाम पांडे,सभासद आनंद सोनी, सभासद भोली गिरी,पूर्व सभासद पंकज गुप्ता, राजेन्द्र निषाद, पंकज तिवारी, गोपाल कृष्ण शुक्ला,रामेश्वर सिंह, बिजुआ प्रमुख प्रतिनिधि वीरेन्द्र भूषण,रिंकू गुप्ता,नियामक उल्ला खा, राजेश आनंद मिन्नी सहित हजारों की संख्या में दर्शक व खेलप्रेमी मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : राजेन्द्र गिरी स्टेडियम में आल इंडिया फ़ुटवाल टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि सुनील सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ
