फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 दिसंबर 2025 को थाना कमालगंज एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रास्ते में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ एवं पात्रता के बारे में बताया। साथ ही उन्हें विपरीत परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए सरकारी हेल्पलाइन नंबरों 112, 1090, 181, 1098 आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं निर्भीक बनने का संदेश दिया तथा किसी भी प्रकार की असहज स्थिति या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया यह अभियान महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक पहल माना जा रहा है।
