अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत निर्धारित कार्यक्रमानुसार गणना प्रपत्रों के डिजीटाईजेशन का कार्य जनपद में गतिमान है। जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से गणना प्रपत्रों के डिजीटाईजेशन का कार्य गुणत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। आयोग द्वारा गणना प्रपत्रों के डिजीटाईजेशन हेतु अन्तिम तिथि दिनांक 11.12.2025 निर्धारित की गयी है। जिसमें अल्प समय अवशेष है। गणना प्रपत्रों के एकत्रीकरण एवं डिजीटाईजेशन का कार्य दिनांक 07.12.2025 (रविवार) को महा अभियान चलाकर कराया जायेगा। उक्त महा अभियान दिवस दिनांक 07.12.2025 (रविवार) को बूथ लेवल अधिकारी मध्याह्न 12.00 बजे तक घर-घर भ्रमण करेंगे तथा 12.00 बजे के बाद अपने बूथों पर तैनात रहेंगे।
अतः जनसामान्य से सूचित किया जाता है कि जिन मतदाताओं द्वारा बी०एल०ओ० द्वारा वितरित किये गये गणना प्रपत्रों को सम्बन्धित मतदेय स्थल के बूथ लेवल अधिकारी के पास अभी तक नहीं जमा किया गया है, ऐसे मतदाता दिनांक 07.12.2025 (रविवार) विशेष अभियान दिवस को अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर दें। यदि किसी मतदाता द्वारा अपने गणना प्रपत्रों को सम्बन्धत बी०एल०ओ० के पास नहीं जमा किया जाता है तो उसका नाम दिनांक 16.12.2025 को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची में नहीं आयेगा।
यदि कोई मतदाता अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का गणना प्रपत्र आनलाईन माध्यम से सबमिट करना चाहता है तो वह भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर अपना एवं अपने परिवार का गणना प्रपत्र भर सकता है तथा यदि किसी मतदाता को गणना प्रपत्र भरने या मतदाता सूची से सम्बन्धित कोई समस्या आ रही है तो वह जनपद स्तर पर संचालित डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर (DCC) के टोल फ्री नं0 1950 एवं 0532-2644024 पर सम्पर्क कर सकता है, डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेण्टर में तैनात कर्मचारियों द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है।
(पूजा मिश्रा)
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/
उप जिला निर्वाचन अधिकारी,
प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
