कासगंज।
विकास क्षेत्र सिढ़पुरा के श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर मथुरा पहुंचे। शुक्रवार सुबह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत, प्रबंध तंत्र के उपाध्यक्ष रजनीकांत शर्मा, प्रबंधक आशुतोष भारद्वाज और प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक तरुण पांडे और गौरव सिंह के निर्देशन में बच्चों ने कोकिला वन, नंदगांव, राधा रानी मंदिर, महल, कीर्ति मंदिर, मानसी गंगा, छटीकरा, चारधाम मंदिर, वैष्णो माता मंदिर, चंद्रोदय मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर आदि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने मन में आने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं के उत्तर पाए। बारहवीं कक्षा की छात्रा दीप्ति ने बताया कि भ्रमण को लेकर पहले से काफी उत्सुकता थी। वहीं छात्र प्रशांत ओर अंकित ने कहा कि कई दिनों से भ्रमण को लेकर मन में खासा रोमांच रहा। शुक्रवार की रात्रि में सभी भ्रमण से वापस घर लौटे। इस अवसर पर कमलेश मिश्र, विभा मिश्रा, केपी त्रिपाठी, राम कुमार, रजनेश आदि शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
कासगंज:शैक्षणिक भ्रमण पर मथुरा जाकर छात्र छात्राएं हुए प्रफुल्लित
