कासगंज:ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, दिया प्रशिक्षण

कासगंज: विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाना और उन्हें सरकारी योजनाओं पर निर्भरता कम कर आत्मनिर्भर बनाना है।
विकास भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, सभी खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की गई। पंचायतों की आय बढ़ाने के विभिन्न नवाचारों और व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। बैठक में चर्चा की गई कि पंचायतों के पास कई ऐसे संसाधन हैं, जिनके उचित उपयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। सुझाव दिया गया कि ग्राम पंचायतें अपनी सरकारी जमीन को लीज पर देकर, तालाबों और बाजारों के संचालन से नियमित राजस्व अर्जित कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त, पंचायत भवन और सामुदायिक भवनों का उपयोग आय सृजन के लिए किया जाए और सामुदायिक भवनों का उपयोग भी आय सृजन के लिए किया जा सकता है। प्रशिक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि ग्राम पंचायतें अपने खूनी संसाधनों का पारदर्शी और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग करती हैं तो न केवल आय बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंने जोर दिया कि ग्राम पंचायतों के आत्मनिर्भर बनने से विकास योजनाओं पर निर्भरता घटेगी और स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, मंडलीय परियोजना प्रबंधक हेमंत कुमार, मंडलीय प्रशिक्षक, जिला कंसल्टेंट विजय शर्मा, अनिश अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।