कासगंज: जिला युवा कल्याण, एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद स्तर पर एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गये हैं। युवा उत्सव के आयोजन में डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, पेंटिग, लोक नृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन, इनोवेशन (साइंस मेला प्रदर्शिनी) विधा में दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को प्रातः 09ः00 से द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज निकट नदरई गेट कासगंज में किया जा रहा है। युवा उत्सव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की आयु की गणना 1 सितम्बर 2025 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है, प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी की जन्म तिथि की गणना हेतु आधार कार्ड व हाईस्कूल का अंकपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा एवं प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने हेतु माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
कासगंज: जनपद स्तर पर एक दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किये जाने के सम्बन्ध में।
