लखीमपुर खीरी : विश्व एड्स दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर से निकली जागरूकता रैली, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखीमपुर खीरी : ( द दस्तक 24 न्यूज )1 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जागरूकता रैली में विभिन्न स्वास्थ्य कर्मियों संग विद्यालय के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट् के द्वारा मार्च निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग और विद्यार्थियों के माध्यम से आमजन को एड्स से बचाव व जागरूकता की जानकारी दी गई। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंची जहां पर रैली का समापन हुआ।
इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने हस्ताक्षर बैनर पर अपना संदेश दर्ज किया और कहा कि एड्स के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। एड्स एचआईवी वायरस से फैलता है यह संक्रमित व्यक्ति के ब्लड ट्रांसफ्यूजन, असुरक्षित यौन संबंध के द्वारा फैलता है इस बीमारी से ग्रसित लोगों में उचित काउंसलिंग और भावनात्मक रूप से लगातार फॉलोअप करते रहना चाहिए। उन्होंने आईटीसी के सभी काउंसलर को एड्स के प्रति काउंसलिंग और जांच के लिए प्रचार प्रसार, सोशल मीडिया, दीवार लेखन आदि के द्वारा जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा एड्स से जुड़ी भ्रांतियां समाज में सबसे बड़ा खतरा है जागरूकता और सही जानकारी से इसका बचाव किया जा सकता है।उन्होंने लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने की अपील की।
इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर संतोष गुप्ता ने कहा हर साल 01 दिसंबर का दिन दुनिया भर में एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने, इससे जुड़े कलंक को मिटाने और इसके इलाज को बेहतर बनाने के प्रयासों के लिए वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है। एड्स एक बेहद खतरनाक बीमारी है। एड्स व्यक्ति के इम्यून सिस्टम को इतना कमजोर कर देता है कि मामूली से इन्फेक्शन से लड़ने में भी शरीर असमर्थ हो जाता है। इसके कारण इन्फेक्शन बढ़ता जाता है और अंत में व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसलिए एड्स की रोकथाम और बचाव बेहद जरूरी है।
इस दौरान एसीएमओ, डिप्टीसीएमओ सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे।