फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 दिसम्बर 2025 अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
वरिष्ठ अधिकारियों अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर—के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान कादरीगेट पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक को दबोच लिया।
अभियुक्त की पहचान रवि पुत्र रामप्रकाश गिहार निवासी रामलीला गड्डा, निकट लाल दरवाजा, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 358/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से नाजायज तमंचा और कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, इसलिए वह स्वयं की सुरक्षा के लिए हथियार साथ रखता था। बाकी जवाब वह अदालत में देने की बात कहता है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त रवि पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं—
1. मु.अ.सं. 598/15 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली फर्रुखाबाद
2. मु.अ.सं. 746/20 धारा 60 आवकारी अधिनियम, कोतवाली फर्रुखाबाद
3. मु.अ.सं. 45/23 धारा 60 आवकारी अधिनियम, थाना कादरीगेट
4. मु.अ.सं. 117/23 धारा 60 आवकारी अधिनियम, थाना कादरीगेट
5. वर्तमान मामला—मु.अ.सं. 358/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उप नि० कपिल कुमार कुशवाह, कांस्टेबल यदुवीर, कांस्टेबल विदेश कुमार
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। थाना कादरीगेट पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।
