फर्रुखाबाद:चौक चौराहे पर क्रमिक अनशन समाप्त, सभी प्रमुख मांगें मानी गईं रेलवे रोड एवं बिजली विभाग से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 शहर के चौक चौराहे पर रेलवे रोड और बिजली विभाग की अनियमितताओं के विरोध में चल रहा क्रमिक अनशन महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ समाप्त हो गया। व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई दोनों बड़ी मांगों को संबंधित विभागों एवं नगर पालिका प्रशासन ने लिखित और मौखिक आश्वासन देकर स्वीकार कर लिया।

बिजली विभाग ने दिया लिखित आश्वासन

अनशनकारियों की पहली प्रमुख मांग चौक पर बने आधे-अधूरे ट्रांसफार्मर फाउंडेशन को हटाने और वहां जमा मलबा साफ कराने की थी। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों ने लिखित में आश्वासन दिया कि

1 दिसंबर से सीमेंट फाउंडेशन तोड़ा जाएगा, पूरा मालवा साफ किया जाएगा, और रेलवे रोड का बिजली कार्य अति शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा। इस लिखित सहमति के बाद अनशन स्थल पर मौजूद व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया।

रेलवे रोड सुंदरीकरण पर भी बनी सहमति

दूसरी मांग रेलवे रोड के सुंदरीकरण एवं निर्माण कार्य की थी, जो लंबे समय से लटका हुआ था। इस मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वात्सल्य अग्रवाल जी की अनुपस्थिति में उनके पति भाई मनोज अग्रवाल जी स्वयं मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष की तबीयत खराब होने के कारण वे स्वयं उपस्थित नहीं हो सकीं, लेकिन रेलवे रोड का टेंडर अगले 10 दिनों में पास हो जाएगा, तथा 15 से 20 दिसंबर के बीच कार्य तेजी से शुरू करा दिया जाएगा।

व्यापार मंडल और विकास मंच के प्रतिनिधियों ने इस आश्वासन को स्वीकार करते हुए अनशन समाप्त करने की घोषणा की।

व्यापार मंडल और जनप्रतिनिधियों का आभार

व्यापार मंडल एवं स्थानीय व्यापारियों ने विशेष रूप से विकास मंच के जिला अध्यक्ष भइयन मिश्रा उर्फ आशीष मिश्रा का धन्यवाद व्यक्त किया, जिन्होंने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया और प्रशासन से वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। व्यापारियों ने कहा कि वे व्यापार हितों और शहर के विकास के लिए सदैव एकजुट रहेंगे।

व्यापार मंडल जिंदाबाद – व्यापारी एकता जिंदाबाद

अनशन समाप्त होने के साथ ही व्यापारी वर्ग ने प्रशासन की प्रतिबद्धता पर विश्वास जताया और आशा व्यक्त की कि घोषित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा होगा।