फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 नवंबर 2025 दस्तक मीडिया ग्रुप की फर्रुखाबाद टीम के सम्मानित पत्रकार बंधुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज राज्य कार्यालय, मोहल्ला मेमरान, नियर रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी डॉ. धर्मवीर सिंह ने की।
बैठक में पत्रकारों के बीच समन्वय, टीम की मजबूती तथा पत्रकार उत्पीड़न जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि बदलते समय में पत्रकारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में टीम को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय करने की आवश्यकता है, ताकि हर स्तर पर पत्रकारों की आवाज दृढ़ता से उठाई जा सके।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—सम्राट सिंह जिला संवाददाता, बृजमोहन सिंह राजपूत जिला राजनीतिक संवाददाता, सुशील कुमार तहसील संवाददाता, अनुराग कुमार तहसील सदर संवाददाता, घनश्याम मिश्रा ब्लॉक बढ़पुर संवाददाता, राहुल शाक्य जिला हेल्थ संवाददाता, राममनोहर श्रीवास्तव ब्लॉक संवाददाता मोहम्मदाबाद आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में जिले के सभी पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और पत्रकारिता को मजबूत आधार देने के लिए संयुक्त रूप से पहल की जाएगी। साथ ही, संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति बनी।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
