फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार, प्रमाण पत्र देकर किया विदा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 नवंबर 2025 दिन गुरुवार को सामाजिक समरसता और सादगी का सुंदर उदाहरण पेश करते हुए कुमकुम पुत्री श्री रामकिशोर शाक्य, निवासी ग्राम एवं पोस्ट पुठरी, जिला फर्रुखाबाद और दुर्गेश पुत्र श्री पटवारीलाल शाक्य, निवासी ग्राम अल्हैपुर, पोस्ट गंजडुण्डवारा, जिला कासगंज का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध विधि से सम्पन्न कराया गया।

इस विशेष अवसर पर विवाह संस्कार को सरल, शांतिपूर्ण और परंपरागत बौद्ध रीति के अनुसार संपन्न कराया गया, जिसमें तथागत बुद्ध के उपदेशों और पंचशील का पाठ किया गया। परिवारजनों की उपस्थिति में वर–वधू ने बौद्ध मान्यताओं के अनुसार संकल्प ग्रहण किए।

धर्मपाल बौद्ध ने सौंपा विवाह प्रमाण पत्र

संस्कार सम्पन्न होने के बाद धर्मपाल बौद्ध द्वारा दोनों नवदम्पतियों को विधिवत बौद्ध विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र मिलते ही परिवारजनों में हर्ष और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया।

सादगीपूर्ण विवाह का संदेश

बौद्ध रीति से हुए इस विवाह संस्कार ने समाज में सादगी, समानता और शांति का संदेश दिया। बिना किसी अनावश्यक खर्च या दिखावे के सम्पन्न हुए इस विवाह को स्थानीय लोगों ने भी सराहा।

दोनों परिवारों ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।