फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पंजीकृत मुकदमे से जुड़े एक अभियुक्त को चोरी किये गये विद्युत उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है।
थाना कादरीगेट पर मु0अ0सं0 352/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में चोरी के सामान की बरामदगी करते हुए पुलिस ने आरोपी विशाल पुत्र सोनपाल निवासी लकूला, थाना कादरीगेट को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 04 टेयर लैस यूनिट, 08 बसबार और 27 बोल्ट बरामद किए गए।
कैसे हुआ खुलासा
वादी विपुल दुबे पुत्र स्व. दयानन्द दुबे, निवासी विजाधरपुर, ने 25 नवंबर 2025 को तहरीर देकर बताया था कि ट्रांसफार्मर पर लगे LT प्रोटेक्शन बॉक्स से टेयरलेस यूनिट व बसबार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी विशाल को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया गया।
पूछताछ में क्या बोला अभियुक्त
पूछताछ में अभियुक्त विशाल ने स्वीकार किया कि उसने पैसों के लालच में चोरी की थी। उसने अपने अपराध पर पछतावा जताया और कहा कि अपनी सफाई न्यायालय में प्रस्तुत करेगा।
बरामद सामान
01 टेयर लेस यूनिट, 08 बसबार, 27 बोल्ट
पुलिस टीम
उप निरीक्षक विशेष कुमार, आरक्षी अजीत सोलंकी
थाना कादरीगेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस की इस तत्परता से विद्युत विभाग से जुड़े चोरी के मामलों पर प्रभावी रोकथाम की उम्मीद बढ़ी है।
