फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 नवंबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए थाना जहानगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना जहानगंज पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपित शिवजीत पुत्र कलेक्टर सिंह, निवासी ग्राम रूनी, थाना जहानगंज, जिला फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना जहानगंज में मु0अ0सं0–203/2025, धारा 76/351(3) बीएनएस तथा धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और अभियुक्त को दबोच लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध की जा रही इस तेजी से पुलिस कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना भी की जा रही है।