फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 नवंबर 2025 फतेहगढ़ में आज पुलिस विभाग के लिए एक गर्व का क्षण देखने को मिला, जब नवागत पुलिस उपाधीक्षक श्री अभय वर्मा को प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत औपचारिक रूप से पदड़ेयता प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, श्रीमती आरती सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक, श्री अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अभय वर्मा के कंधों पर स्टार लगाकर पिपिंग सेरेमनी पूरी की। इस सम्मानजनक क्षण ने न केवल अभय वर्मा का मनोबल बढ़ाया, बल्कि जिले में पुलिस सेवा को नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता का संदेश भी दिया।
पिपिंग सेरेमनी के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने नव-नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक अभय वर्मा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, परिश्रम और पेशेवर कुशलता से जिले की कानून-व्यवस्था व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे और सभी ने अभय वर्मा को नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। यह समारोह फतेहगढ़ पुलिस की अनुशासन, परंपरा और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण रहा।
