फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष पैदल गश्त अभियान संचालित किया गया।
थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ भी जानीं और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़, संदिग्ध गतिविधियों और ट्रैफिक अव्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों और भीड़भाड़ वाली परिस्थितियों में क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे गश्ती अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा। नवाबगंज पुलिस की इस मुहिम से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा और अधिक मजबूत होता दिखाई दिया।
