फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कोमल गुप्ता एवं उनकी नगर कमेटी ने सामाजिक सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए दो जरूरतमंद महिलाओं — प्रीति कुमारी और प्रीति — को उनके गुजर-बसर और आत्मनिर्भरता हेतु सिलाई मशीनें प्रदान कीं।
सहायता प्राप्त करते ही दोनों महिलाएं भावुक हो उठीं और समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके जीवन में नई दिशा और नई उम्मीद लेकर आया है। सिलाई मशीन मिलने से उन्हें रोजगार का एक स्थायी साधन मिलेगा, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान नगर कमेटी की सक्रिय सदस्य मंजू अग्रवाल, रजनी गोयल, रश्मि रस्तोगी, सुषमा अग्रवाल, दीप्ति रस्तोगी एवं शिखा अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर महिलाओं को प्रोत्साहित किया और समिति के इस नेक कार्य की सराहना की। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा किया गया यह सहयोग समाज में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा भी काफी प्रशंसा मिली।
