फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 जनपद के आदर्श थाना मऊदरवाज़ा में आज पुलिस झंडा दिवस समारोह बड़े ही सम्मान और अनुशासन के साथ मनाया गया। थाना परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने ध्वज फहराकर सभी पुलिसकर्मियों को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को बैज भी लगाए गए। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने पुलिस झंडा दिवस के महत्व को याद करते हुए बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 23 नवंबर 1952 को पहली बार यूपी पुलिस को पुलिस कलर (झंडा) प्रदान किया था। यह झंडा यूपी पुलिस की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान का प्रतीक है।
उन्होंने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे इस झंडे की गरिमा और गौरव को बनाए रखते हुए जनता की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें। कार्यक्रम में थाना प्रभारी के साथ एसएसआई वीरेंद्र सिंह, बीबीगंज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार, एसआई अजय कुमार, एसआई महेंद्र सिंह चंदेल, बजरिया चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह, एसआई मुनीर खान, कांस्टेबल सुभाष पांडेय, कांस्टेबल सौरव, विनीत चौधरी, महेंद्र सिंह, अतुल कुमार, अंकुर, गजेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल मोनिका तिवारी, सोनी, विमलेश, मंजू, इंदु लता, बिट्टू शुक्ला और करुणा शंकर सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में अनुशासन और उत्साह देखने को मिला। झंडा दिवस समारोह ने पुलिस बल में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का संचार किया।
