फर्रुखाबाद: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान जारी, 23 नवम्बर को होगा विशेष अभियान दिवस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) का कार्य जिले में तेजी से प्रचलित है। यह विशेष पुनरीक्षण अभियान 04 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 04 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इसी क्रम में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं, उनका संग्रह कर रहे हैं और निरंतर बीएलओ एप के माध्यम से अपलोडिंग भी कर रहे हैं। पूरे जिले में यह प्रक्रिया युद्धस्तर पर संचालित है।

23 नवम्बर को विशेष अभियान दिवस

निर्वाचन विभाग द्वारा आगामी 23 नवम्बर 2025 (रविवार) को विशेष अभियान दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ एरिया में उपस्थित रहेंगे, ताकि मतदाता आसानी से उनसे संपर्क कर सकें।

इसके साथ ही—सभी नगर निकायों में वार्ड/मोहल्ला स्तर पर विशेष हेल्प डेस्क/कैम्प लगाए जाएंगे। इन कैम्पों में बीएलओ के साथ नगर निकाय कर्मचारी, सभासद, चेयरमैन, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

मतदाता अपने बूथ के BLO से संपर्क कर गणना प्रपत्र (Form) भरकर उसी दिन जमा कर सकेंगे।

मतदाताओं से अपील

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अरुण कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में विशेष अभियान दिवस का लाभ उठाएं, अपने नाम की पुष्टि करें या आवश्यक संशोधन करवाएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान सटीक और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।