फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 अजय वर्मा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद तथा साइबर/कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, मतापुर पिपरगाँव में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से सुरक्षा, तथा मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि छोटी-सी लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं और साइबर ठगी जैसे गंभीर अपराधों का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहना और नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीकों की जानकारी भी दी गई। पुलिस टीम ने उन्हें यातायात संकेतों, सीट बेल्ट/हेलमेट की अनिवार्यता तथा ऑनलाइन ठगी से बचने की उपायों पर जागरूक किया।
अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सुरक्षित यातायात और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के भविष्य और सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
