फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 21 नम्बर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद ने शनिवार 22 नवंबर 2025 को नवाबगंज थाने का घेराव करने की घोषणा की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि थाना नवाबगंज से जुड़े एक जमीनी विवाद में पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध है और न्यायालय व राजस्व विभाग की प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई है।
जमीनी विवाद में दर्ज हुआ SC/ST एक्ट का मुकदमा
मामला श्रीमती सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय ब्रजमोहन और कृष्णपाल जाटव के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है। किसान यूनियन के अनुसार राजस्व विभाग द्वारा न तो मौके पर नाप कराई गई और न ही किसी आदेश के तहत कब्जा परिवर्तन किया गया। इसके बावजूद सावित्री देवी, प्रदीप, संजय आदि के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
थाना अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
किसान यूनियन का आरोप है कि नवाबगंज थाना अध्यक्ष ने बिना किसी राजस्व आदेश के सावित्री देवी का कब्जा हटाकर कृष्णपाल जाटव को कब्जा दिलाने का प्रयास किया है, जो पूर्णतः अवैध और पक्षपातपूर्ण है। संगठन का कहना है कि पुलिस की इस भूमिका ने पीड़ित परिवार के साथ अन्याय किया है।
किसान यूनियन करेगी थाने का घेराव
जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी, तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान 22 नवंबर को नवाबगंज थाने का घेराव करेंगे। यूनियन ने मीडिया प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम को कवरेज करने की अपील की है।अजय कटियार ने बताया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, किसान यूनियन शांत नहीं बैठेगी।फर्रुखाबाद :भाकियू ने की नवाबगंज थाने के घेराव की घोषणा, जमीनी विवाद में कार्रवाई पर उठे सवालफर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 21 नम्बर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद ने शनिवार 22 नवंबर 2025 को नवाबगंज थाने का घेराव करने की घोषणा की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि थाना नवाबगंज से जुड़े एक जमीनी विवाद में पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध है और न्यायालय व राजस्व विभाग की प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई है।जमीनी विवाद में दर्ज हुआ SC/ST एक्ट का मुकदमामामला श्रीमती सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय ब्रजमोहन और कृष्णपाल जाटव के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है।
किसान यूनियन के अनुसार राजस्व विभाग द्वारा न तो मौके पर नाप कराई गई और न ही किसी आदेश के तहत कब्जा परिवर्तन किया गया। इसके बावजूद सावित्री देवी, प्रदीप, संजय आदि के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।थाना अध्यक्ष पर गंभीर आरोपकिसान यूनियन का आरोप है कि नवाबगंज थाना अध्यक्ष ने बिना किसी राजस्व आदेश के सावित्री देवी का कब्जा हटाकर कृष्णपाल जाटव को कब्जा दिलाने का प्रयास किया है, जो पूर्णतः अवैध और पक्षपातपूर्ण है। संगठन का कहना है कि पुलिस की इस भूमिका ने पीड़ित परिवार के साथ अन्याय किया है।किसान यूनियन करेगी थाने का घेरावजिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी, तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान 22 नवंबर को नवाबगंज थाने का घेराव करेंगे। यूनियन ने मीडिया प्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम को कवरेज करने की अपील की है।अजय कटियार ने बताया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, किसान यूनियन शांत नहीं बैठेगी।
