फर्रुखाबाद: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम रूनी चुरसाई में 10 वर्षीय मासूम बालिका पुत्री रंजीत सिंह चौहान उर्फ भूरे निवासी ग्राम रूनी चुरसाई के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वारदात से पूरे क्षेत्र में रोष व आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही 50 वर्षीय शिवजीत चौहान पुत्र कलक्टर सिंह निवासी ग्राम रूनी चुरसाई ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। घटना पड़ोस में खाली पड़े मकान फूल सिंह के घर पर घटना को दिया अंजाम। घटना के बाद सदमे में पहुंची बालिका किसी तरह घर वापस लौटी और अपने साथ हुई आपबीती दादी मीरा को बताई। परिजनों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाते ही थाना अध्यक्ष राजेश राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी साक्ष्य कलेक्ट कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।