फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 ग्राम नीवलपुर पोस्ट शमशाबाद जिला फर्रूखाबाद की सुमन पुत्री श्री सर्वेश सिंह शाक्य एवं ग्राम बादीनपुर पोस्ट मसमुदिया जिला मैनपुरी के विकास पुत्र श्री अहिबरन सिंह शाक्य का वैवाहिक दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार आज बौद्ध रीति-विधि के अनुसार शांति और सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदंपत्ति को विधिवत बौद्ध विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। विवाह के दौरान पंचशील ग्रहण, बुद्ध-वंदना तथा मंगल पाठ के साथ दोनों परिवारों ने नवविवाहित जोड़े के सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
यह विवाह संस्कार सामाजिक सौहार्द, सरलता और आधुनिक समय में परंपरागत मूल्यों के सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम में दोनों पक्षों के परिजन, ग्रामीण एवं बुद्धिस्ट समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
