फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलैक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत कृषकों द्वारा कराई गई कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी के प्रतिनिधि अनिल कुमार मौर्य, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र प्रसाद, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक वी. डी. वर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ज्योति चौधरी सहित समिति के विशेष सदस्य एवं प्रगतिशील किसान मौजूद रहे। बुकिंग कराने वाले कृषक भी बैठक में उपस्थित रहे।
कैसे होती है चयन प्रक्रिया?
उप कृषि निदेशक ने जानकारी दी कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू के अंतर्गत जनपद को प्राप्त लक्ष्यों के आधार पर किसान विभिन्न कृषि यंत्रों की बुकिंग करते हैं। बुकिंग अवधि 15 दिवस होती है।
लक्ष्य से अधिक आवेदन मिलने पर ई-लॉटरी कराई जाती है।
लक्ष्य से कम या बराबर आवेदन आने पर आटो-लॉटरी प्रणाली से आवेदन स्वीकृत होते हैं।
जनपद में 6 कृषकों का चयन लक्ष्य से कम आवेदन होने पर निदेशालय स्तर से आटो-लॉटरी द्वारा किया गया।
122 आवेदनों में से 12 यंत्रों के लिए चयन
जिलाधिकारी के निर्देश पर विकास खंडवार हुई बुकिंग के आधार पर कृषि विभाग के पोर्टल से ई-लॉटरी निकाली गई। कुल 12 श्रेणियों के लिए 122 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से कृषकों का चयन निम्नानुसार किया गया—
ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसान
रामवीर – किसान ड्रोन (Reg. 812683176980744000), श्रीपति मिश्रा – कस्टम हायरिंग सेंटर (Reg. 14114627314554), प्रदीप कुमार – कस्टम हायरिंग सेंटर (8122417506400), अनुज कुमार – कस्टम हायरिंग सेंटर (8122152404400), बलवीर – कस्टम हायरिंग सेंटर (8123379880000), श्यामा चरण – कस्टम हायरिंग सेंटर (812283276326096), प्रमोद कुमार – ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर (8123473828300), हरीश चंद्र सिंह – कल्टीवेटर (8122022925200), राजवीर – लेजर लैंड लेवलर (8122139151400), प्रदीप कुमार – रोटावेटर (8122403645500), निर्मला देवी – पावर ऑपरेटेड चाफ कटर (8122778832100), रंगी लाल – सुपर सीडर (8122027555000)
आटो-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसान
लक्ष्मी चंद्र –कस्टम हायरिंग सेंटर (Reg.14114593213779), अवनीश कुमार – कल्टीवेटर (14114576514060), अशोक/संतोष कुमार गंगवार – पैकिंग मशीन (812483222776900), ईश्वरदयाल – रोटावेटर (8122225902100), जोगराज – ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस (812583053669631), पावर टिलर – चयनित (Reg. उपलब्ध)
जिलाधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
जिलाधिकारी महोदय ने सभी चयनित किसानों को बधाई देते हुए अपील की कि—वे उच्च गुणवत्ता वाले कृषि यंत्र खरीदें, स्वयं उपयोग करें तथा अन्य किसानों को भी किराए पर उपलब्ध कराकर कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा दें।
कृषि विभाग द्वारा यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल माध्यम से संचालित की गई, जिससे सभी किसानों को समान अवसर सुनिश्चित हो सके।
फर्रुखाबाद के किसानों के लिए यह चयन प्रक्रिया कृषि आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
