गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की मौजूदगी में बुधवार को वर्ल्ड टॉयलेट डे के अवसर पर पिंक शौचालय का भूमि पूजन गोला खेल महोत्सव 2025 की बालिका वर्ग की विजेता शिवांशी व श्रृष्टी वर्मा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
19 नवम्बर दिन बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं अधिशाषी अधिकारी महोदय संजय कुमार ने पिंक शौचालय का भूमि पूजन करवा कर मिशन शक्ति और महिला सशक्तीकरण की आधार शिला रखी।
हर साल 19 नवंबर को दुनिया वर्ल्ड टॉयलेट डे के रूप में याद करती है- यह एक ऐसा दिन जो हमें यह एहसास दिलाता है कि साफ-सुथरे और सुरक्षित शौचालय किसी सुविधा से बढ़कर एक मौलिक मानव अधिकार हैं।
इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा यह पिंक शौचालय कॉलेज की छात्राओं व सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली माताओं और बहनों सहित आसपास की महिलाओं को स्वच्छ सुविधा प्रदान करेगा।स्वच्छता ही उत्तम स्वास्थ्य, सुदृढ़ समाज एवं समृद्धि की आधारशिला है. विश्व शौचालय दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि स्वच्छ भारत ही स्वस्थ भारत का सशक्त आधार है।
इस अवसर पर सीजीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य, सम्मानित सभासद, नगर पालिका परिषद कर्मचारी, कॉलेज की छात्राएं सहित नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी : वर्ल्ड टॉयलेट डे पर सीजीएनपीजी कॉलेज के निकट गोला चेयरमैन की मौजूदगी में हुआ पिंक शौचालय का भूमि पूजन
