फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 ब्लॉक बढ़पुर क्षेत्र के ग्राम अजमतपुर में बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच करने पहुंचीं CDPO सोनम भदौरिया के साथ दबंगों द्वारा अभद्रता व धक्का-मुक्की का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला अधिकारी दहशत में हैं और पूरे गांव में प्रशासनिक सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।
सूत्रों के अनुसार, CDPO सोनम भदौरिया नियमित निरीक्षण के तहत ग्राम अजमतपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची थीं। इसी दौरान गांव के देवेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना अपने भाइयों के साथ केंद्र पर पहुंचा और आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने न सिर्फ CDPO के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि उनका हाथ भी मरोड़ा और सरकारी वाहन का घेराव कर लिया।
घटना के दौरान CDPO ने तत्काल मेडिकल चौकी इंचार्ज को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
ग्राम अजमतपुर में एक महिला सरकारी अधिकारी के साथ हुई इस अभद्रता से खौफ का माहौल बना हुआ है। CDPO सोनम भदौरिया ने आरोपियों के खिलाफ उचित व कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि वे बिना भय के सरकारी कार्यों का निर्वाह कर सकें।
