फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 थाना कमालगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 385/2025, धारा 64 B.N.S व 5M/6 पाक्सो एक्ट में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

नाम: अमित जौन, पिता का नाम: राजन उर्फ एलवट जौन, निवासी: मोहल्ला किदवई नगर, कस्बा–थाना कमालगंज, जनपद फतेहगढ़, वर्तमान पता: मोहल्ला अम्बेडकर नगर, कस्बा–थाना कमालगंज, फतेहगढ़

घटना का विवरण

दिनांक 18 नवंबर 2025 को पीड़िता की माता ने थाना कमालगंज में तहरीर दी कि अभियुक्त अमित जौन ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत की है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की।

इस आधार पर मु0अ0सं0 385/2025, धारा 64 B.N.S व 5M/6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने दिनांक 19 नवंबर 2025 को अभियुक्त अमित जौन को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 385/2025 – धारा 64 B.N.S व 5M/6 पाक्सो एक्ट, थाना कमालगंज, फतेहगढ़

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक – श्री राजीव कुमार, 2. व0 उ0नि0 – संदीप कुमार, 3. का0 – शेखर कटारिया, 4. का0 – मोहन लाल

थाना कमालगंज पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को मजबूत करने एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।