फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 नबम्बर 2025 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर ने शुक्रवार को जे.एन.वी. रोड फतेहगढ़ स्थित अपने आवास पर अपना गणना प्रपत्र सावधानीपूर्वक भरकर एसडीएम सदर रजनीकांत को जमा किया।
विधायक ने इस मौके पर कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र में नागरिक की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे समय से अपना गणना प्रपत्र भरें और इसे अपने-अपने ग्राम के बीएलओ के माध्यम से ही जमा करें।
विधायक ने कहा कि मजबूत और पारदर्शी लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह स्वयं भी मतदान से जुड़े नियमों को समझे और दूसरों को भी जागरूक करे।
उन्होंने नागरिकों को प्रेरित करते हुए कहा—“आइए, जागरूक बनें, अपने मताधिकार को सुरक्षित करें और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।”
विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत क्षेत्र में कई जगहों पर जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक युवा और पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें।
