फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवंबर 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कानूनन कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

थाना अमृतपुर में मु०अ०सं० 179/2025 धारा 352/74 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी अभिषेक पुत्र सुरेश सिंह, निवासी ग्राम भावन, थाना अमृतपुर को पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

घटना का विवरण

दिनांक 17 नवंबर 2025 को वादी ने पुलिस को सूचना दी थी कि अभियुक्त अभिषेक ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर 18 नवंबर 2025 को मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया।

अभियुक्त का बयान

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकारते हुए कहा कि उससे गलती हो गई और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही।

अपराधिक इतिहास

मु०अ०सं० 179/2025 धारा 352/74 बीएनएस, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. कार्यवाहक थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री रवि सोलंकी 2. उ0नि0 श्री कल्लू सिंह 3. का0 विकास भाटी 4. का0 गजेन्द्र सिंह

थाना अमृतपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति मजबूत संदेश गया है। पुलिस का कहना है कि महिला एवं बालिका सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में तत्काल व सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।