फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी नवाबगंज के पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी डॉ. कांशीराम कुशवाहा का अनित्य पाठ कार्यक्रम श्रद्धा व शांति के माहौल में सम्पन्न हुआ। अनित्य पाठ का आयोजन बौद्ध परंपरा के अनुसार धर्मपाल बौद्ध द्वारा विधिवत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण संकल्प भी लिए। डॉ. कांशीराम कुशवाहा के बेटे ने आजीवन नशा न करने का संकल्प लिया, जबकि उनके एक भतीजे ने शराब को हमेशा के लिए त्यागने का निर्णय लिया। उपस्थित लोगों ने इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। अनित्य पाठ कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, परिजन और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
